एक दिन में 1.37 लाख की कोरोना जांच, रिकार्ड 8909 नए केस, ठीक होने वाले एक लाख से ऊपर, जानें क्‍या कहते हैं आंकड़े

एक दिन में 1.37 लाख की कोरोना जांच, रिकार्ड 8909 नए केस, ठीक होने वाले एक लाख से ऊपर, जानें क्‍या कहते हैं आंकड़े

सुमन कुमार

देश में कोरोना की जांच नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है और इसके साथ ही बढ़ रही है नए मरीजों की संख्‍या भी। देश में मंगलवार से बुधवार के बीच के 24 घंटों में देश में सबसे अधिक 8909 नए मरीज सामने आए हैं। अच्‍छी खबर ये है कि देश में ठीक होने वाले मरीजों की तादाद भी तेजी से बढ़ रही है और अब देश में 48.3 प्रतिशत कोरोना मरीज ठीक घोषित किए जा चुके हैं।

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बुधवार की सुबह तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 101497 पर पहुंच गई है। अभी तक 100302 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। कुल मरीजों में से 48.3 प्रतिशत मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं जबकि ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 5815 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना के कुल मरीजों के मुकाबले मरने वालों का आंकड़ा 2.8 प्रतिशत पर बना हुआ है। वैसे एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 207615 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: DRDO ने तैयार की कोराना की दवा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी में होगा क्लीनिकल ट्रायल

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटे के आंकड़े देखें तो देश भर में कोविड19 के 8909 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 4775 और मरीज कोरोना मुक्‍त घोषित किए गए हैं। इसी अवधि में 217 और मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है। इससे पहले मंगलवार को पूरे देश में 8171 नए मरीज सामने आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकार्ड एक लाख 37 हजार 158 टेस्‍ट हुए हैं और रोजाना टेस्‍ट की संख्‍या अब डेढ़ लाख की ओर बढ़ रही है। मंगलवार की सुबह तक देश में कुल 39 लाख 66 हजार 75 टेस्‍ट हुए थे और बुधवार की सुबह तक ये आंकड़ा 41 लाख 3 हजार 233 पर पहुंच गया है। दुनिया में सिर्फ तीन देशों, अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने भारत से अधिक कोरोना टेस्‍ट किए हैं। अमेरिका ने एक करोड़ 88 लाख से अधिक, रूस ने एक करोड़ 12 लाख से अधिक और ब्रिटेन ने 47 लाख से अधिक टेस्‍ट किए हैं। अगर टेस्‍ट के मुकाबले कन्‍फर्म कोरोना मामलों की संख्‍या देखें तो भारत में ये 5 प्रतिशत है जबकि अमेरिका मं ये 10 प्रतिशत, रूस में 3.7 प्रतिशत और ब्रिटेन में 5.8 प्रतिशत है।  

दुनिया के मुकाबले भारत का हाल

बुधवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के 65 लाख 13 हजार 891 मरीज थे जिसमें से 31 लाख 971 ठीक हो चुके थे और 3 लाख 84 हजार 642 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके थे। अगर इन आंकड़ों से भारत के आंकड़े मिलाएं तो पूरी दुनिया के कुल मरीजों का करीब 3.18 प्रतिशत मरीज भारत में हैं और पूरी दुनिया के ठीक हो चुके मरीजों में से 3.2 फीसदी भारत के मरीज हैं। मौत के मामले में भारत का आंकड़ा पूरी दुनिया से बहुत बेहतर है और पूरी दुनिया में हुई मौतों में से 1.51 प्रतिशत मौतें भारत में हुई हैं।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

कहां हो रही है ज्‍यादा मौत

बुधवार को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की वेबसाइट पर डाले गए डाटा के अनुसार देश में एक दिन में 217 मौतें हुई हैं। महाराष्‍ट्र में सबसे अधिक 103 मौतें हुई हैं जबकि दिल्‍ली में 30 और गुजरात में 29 मौतें दर्ज की गई हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 13, बंगाल में 10, यूपी में 5 और राजस्‍थान में 5 मौतें दर्ज की गई। राज्‍यवार मौतों की सूची आप नीचे देख सकते हैं।

सबसे अधिक नए मरीज कहां

बुधवार की सुबह तक सामने आए 8909 नए मरीजों में से 6556 मरीज देश के 9 राज्‍यों में सिमटे हुए हैं। इनमें से सर्वाधिक 2287 मरीज महाराष्‍ट्र में, 1091 तमिलनाडु में,  1298 नए मरीज दिल्‍ली में और 417 नए मरीज गुजरात में सामने आए हैं। इसके अलावा बंगाल में 396, राजस्‍थान में 393, कर्नाटक में 388, हरियाणा में 296 और यूपी में 286 नए मरीज सामने आए हैं।

 

 

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

1413

2421

64

3898

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

0

33

0

33

अरुणाचल प्रदेश

21

1

0

22

असम

1185

324

4

1513

बिहार

2185

1946

24

4155

चंडीगढ़ 

82

214

5

301

छत्तीसगढ़

433

130

1

564

दादर नगर हवेली

3

1

0

4

दिल्ली

12333

9243

556

22132

गोवा

22

57

0

 

गुजरात 

4631

11894

1092

17617

हरियाणा

1560

1069

23

2652

हिमाचल प्रदेश 

200

140

5

345

जम्मू एंड कश्मीर 

1732

953

33

2718

झारखंड

387

320

5

712

कर्नाटक

2341

1403

52

3796

केरल

774

627

11

1412

लद्दाख

33

47

1

81

मध्य प्रदेश 

2835

5221

364

8420

महाराष्ट्र 

38502

31333

2465

72300

मणिपुर

75

14

0

89

मेघालय

14

12

1

27

मिजोरम

12

1

0

13

नागालैंड

49

0

0

49

ओडिशा

913

1325

7

2245

पुडुचेरी

57

25

0

82

पंजाब

279

2017

46

2342

राजस्थान

2735

6435

203

9373

सिक्किम

1

0

0

1

तमिलनाडु

10683

13706

197

24586

तेलांगना

1273

1526

92

2891

त्रिपुरा

295

173

0

468

उत्तराखंड

784

252

7

1043

उत्तर प्रदेश 

3109

5030

222

8361

वेस्ट बंगाल

3423

2410

335

6168

राज्यों को पुन: सौंपे जा रहे मामले

7123

 

 

7123

भारत में कुल मामले

101497

100303

5815

207615

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।